Showing posts with label Indian Economy. Show all posts
Showing posts with label Indian Economy. Show all posts

Thursday, February 20, 2020

अभी और कितना समय बर्बाद होगा देश का, इतिहास की बातों को लेकर?

File Photo:B-24D's fly over Polesti during World War II | Image Credit: Wikimedia Commons
आप सभी इस बात को जानते होंगे, कि 'Second World War' 1939 से 1945 तक चला, जिसमें दुनिया के कुछ ऐसे देश शामिल थे, जिन्हें आज दुनिया की महाशक्तियों में गिना जाता है। चाहें बात अर्थव्यवस्था की हो या सैन्य शक्ति की, यह देश आज जिस मुक़ाम पर हैं वह अपने आप में काफ़ी सहरानीय और प्रेरणादायक बात है। इन देशों का नाम है: जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, रूस, चीन, जापान, इटली, फ्रांस आदि।

आज उस दूसरे विश्व युद्ध को ख़त्म हुए लगभग 75 साल हो चुके हैं। भारत को भी लगभग इतना ही समय हो चुका है आज़ाद हुए। साथ ही, एक देश जो हमारे ही देश का हिस्सा था यानी पाकिस्तान, उसे भी इतना ही समय हो चुका है भारत से अलग हुए। लेक़िन इन दोनों देशों ने इन बीते हुए लगभग 75 सालों में क्या हासिल किया? क्या आज भारत उन्हीं देशों की तरह आर्थिक रूप से मज़बूत है? क्या आज भारत किसी मामले में इन देशों से आगे है? जवाब है, नहीं!

तो क्यों है ऐसा? जवाब है, क्योंकि हमारे देश ने कभी हिन्दू - मुसलमान से निकलकर किसी और दूसरे ज़रूरी मुद्दे पर बात ही नहीं की, और कमाल की बात तो यह है, कि आज लगभग 75 सालों बाद भी हम उसी हिन्दू - मुसलमान के मामले में उलझे हुए हैं। नफ़रत को कुछ इस तरह दिलों में जगह दे रखी है यहां के लोगों ने, जैसे नफ़रत ना हो कोई मेहबूबा हो! हिन्दू कहता है, कि मुसलमान ने देश के बटवारे के समय हम हिंदुओ को मारा और मुसलमान कहता है, कि हिंदुओं ने हमे मारा। इस बात की लड़ाई आज भी जारी है!

लेक़िन ना हिन्दू सोचता है इस बात को और नाहीं मुसलमान, कि बटवारे के समय हिन्दू भी मारा गया था और मुसलमान भी। वहीं दूसरी ओर जिन देशों ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपने - अपने लाखों लोग खोए, उन्होंने भारत के लोगों की तरह नहीं सोचा। उन्होंने वही सोचा जो देश को अमन के और तरक्की के रास्ते पर लेकर जा सकता था यानी उन्होंने यह सोचा कि लोग दोनों तरफ़ के लाखों की तादाद में मारे गए हैं व अगर हमारे दुश्मनों ने हमारे अपने मारे हैं, तो हमने भी तो उनके अपने छीने हैं। बस यही सोच कर वह देश आगे बढ़ गए और आज उस मुक़ाम पर हैं, जिसकी कल्पना भारत तो कर ही नहीं सकता।

आज अगर अमेरिका के डॉलर की बात करें, तो उस एक अमरीकी डॉलर को ख़रीदने के लिए आपको लगभग 70 रुपये देने होंगे। आज अगर यूरो की बात करें, तो आज एक यूरो को ख़रीदने के लिए आपको लगभग 80 रुपये देने होंगे। जबकि आज़ादी के समय हमारे रुपये की वैल्यू भी अमरीकी डॉलर के बराबर थी। जबकि हमारा देश दूसरे विश्व युद्ध में शामिल ही नहीं था। लेक़िन जिन देशों की बात हमने आपको बताई, यानी अमेरिका और जर्मनी वगैराह। यह देश पूरी तरह से ख़त्म व बर्बाद हो चुके थे दूसरे विश्व युद्ध में!

आज के माहौल को देखकर लगता है, कि भारत की स्थिति आने वाले 10 सालों में भी उन देशों के बराबर नहीं हो पाएगी, जिनके बारे में अभी आपने ऊपर पढ़ा। लगता है, जैसे हम भारत के लोगों को 'आज़ादी' रास नहीं आयी! अगर आज भी हमने अपनी सोचों को नहीं बदला, तो इसकी बहुत ही बड़ी क़ीमत हमारी आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ेगी!

Wednesday, February 19, 2020

कितने सच और कितनी दीवारें?

(Image/File Photo, Credit: NDTV)
बीते कई महीनों से या कहिए कि नोटबंदी के कुछ ही महीनों के बाद से, केंद्र सरकार यानी नरेंद्र मोदी सरकार देश में आर्थिक मंदी का कारण यह बता रही थी, कि "देश में आर्थिक मंदी का कारण केंद्र सरकार या नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां नहीं हैं, बल्कि दुनिया भर के देशों में इस वक़्त आर्थिक मंदी है। जिसकी वजह से भारत को भी आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि हक़ीक़त यह है, कि दुनिया भर के सभी देशों में सब कुछ सामान्य था। किसी तरह की कोई ख़बर कहीं से भी और किसी भी देश से नहीं आ रही थी, कि कोई देश आर्थिक रूप से किसी समस्या का सामना कर रहा है। ख़ासतौर पर वो देश, जो विकसित देशों की गिनती में आते हैं। जैसा: जापान, अमेरिका, चीन, जर्मनी आदि।

लेक़िन आज, चीन के 'Coronavirus' की वजह से दुनिया भर के देशों में अर्थव्यवस्था को लेकर सभी विकसित देशों को चिंतित होता हुआ देखा जा सकता है। अमेरिका की स्मार्टफोन बनाने वाली व दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में से एक 'APPLE' कंपनी को चीन के 'Coronavirus' की वजह से काफ़ी नुक़सान हो रहा है। इसी तरह दुनिया भर के और देशों की अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ता हुआ दिख रहा है।

वायरस चीन में होने की वजह से, सबसे ज़्यादा नुक़सान ख़ुद चीन को हो रहा है। चीन को इस वायरस की वजह से, जो लोगों में फ़ैलता ही जा रहा है, उसकी वजह से अपने ही देश की तमाम छोटी - बड़ी फैक्टरियां बंद कर देनी पड़ी हैं।

आपको बता दें, कि अब तक यह वायरस सिर्फ़ दो (2) महीनों में अकेले चीन में ही लगभग दो हज़ार (2,000) लोगों की जानें ले चुका है और अन्य साठ हजार (60,000) के क़रीब लोगों को संक्रमित कर चुका है।

आज इस वायरस की वजह से दुनिया भर में लोगों को अपनी ज़िन्दगी का डर तो है ही, साथ ही, उनको इस वायरस से इस बात का भी डर है कि कहीं यह वायरस दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था को ही ना बिगड़ दे! यानी चिंता अब होनी शुरू हो गयी है, जो पूरी तरह से जायज़ भी है!

लेक़िन जिस मंदी का भारत के लोगों को बताया जा रहा था केंद्र सरकार यानी नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से, वो भी पिछले दो - तीन वर्षों से, वह क्या एक काल्पनिक मंदी थी? क्या भारत के लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा था?

ख़ैर... वो समय निकल चुका है और लोकसभा चुनाव व दिल्ली चुनाव भी। लेक़िन अब क्या जवाब देंगे प्रधानमंत्री बिहार चुनाव के समय, जो इस वर्ष के आख़री महीनों में हैं? क्योंकि 'Coronavirus' से दुनिया भर में शुरू हो चुकी आर्थिक मंदी का बहुत बड़ा और बुरा असर भारत पर भी पड़ेगा! जिसे छुपा पाना किसी देश के बस में नहीं है।

तो क्या करेंगे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? कैसे संतुलित कर पाएंगे, इस असंतुलित देश की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को?